Uncategorized

कोण्डागांव पुलिस को मिली बाडी सफलता

कोण्डागांव पुलिस को मिली बाडी सफलता

दिनांक 19.04.2026

> कोण्डागांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

➤ ऑपरेशन “मुस्कान” के तहत् 24 घण्टे के भीतर 02 अपहृत नाबालिकों को किया गया बरामद ।

> ऑपरेशन “तलाश” के तहत् 03 महिला गुम इंसानों को किया गया दस्तयाब ।

> 02 दिवस के अंदर 02 नाबालिकों सहित कुल 05 महिला गुम इंसान दस्तयाब।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17.04.2026 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक पुत्री एवं भांजी (दोनों की उम्र 13-13 वर्ष) को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसला कर अपहरण कर भगा कर ले गया है कि सूचना पर थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 107, 108 / 2026 घारा 137 (2) बीएनएसएस. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री आकाश श्रीश्रीमाल (भा०पु० से०) के निर्देशानुसार एवं अति० पुलिस अधीक्षक श्री कपील चन्द्रा के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव श्री रूपेश कुमार के नेतृत्व में वर्तमान में जिला कोण्डागांव में घर में खुशियां लाने के लिये ऑपरेशन “मुस्कान “एवं ऑपरेशन “तलाश” जारी है। उक्त ऑपरेशनों के तहत् गुमशुदों को दस्तायाब करने थाना कोण्डागांव की संयुक्त टीम गठित किया गया।

पता तलाश जांच दौरान उक्त नाबालिकों का ग्राम कोचईबेड़ा थाना बड़े डोंगर में होना पता चलने पर तत्काल टीम रवानाकर नाबालिकों को दस्तायाब कर गुम नाबालिकों को उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। इसी क्रम में दिनांक 06.04.2026 से गुम हुये गुम इंसान कुमारी अंजली मरकाम 18 वर्ष 06 माह निवासी जैतपुरी को दिनांक 18.04.26 को एवं दिनांक 12.04.2026 से गुम हुये गुम इंसान कुमारी रोहिता मरकाम 21 वर्ष निवासी कोपाबेड़ा को दिनांक 17.04.2026 को नगरनार से एवं दिनांक 05.03. 2026 से गुम हुये गुम इंसान श्रीमति सुरजोतिन यादव उम्र 65 वर्ष निवासी कोण्डागॉव को आज दिनांक 19.04.2026 को दस्तायाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!