कच्चे तेल की कीमतों में उछाल यू एस ईरान टकराव बढ़ाने का दिखाअसर
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल यू एस ईरान टकराव बढ़ाने का दिखा असर
*टेंशन*
*कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, U S ईरान टकराव बढ़ने का दिखा असर; तेहरान टैंकर जब्त होने से भड़का*
: *⏭️ओमान की खाड़ी में अमेरिकी सेना ने ईरानी-झंडे वाले टैंकर को जब्त कर लिया है। इस घटना के बाद ईरान की सेना ने त्वरित प्रतिक्रिया की चेतावनी दी है। ईरान के सरकारी चैनल पर जारी बयान में इस कार्रवाई को युद्धविराम समझौते का उल्लंघन और समुद्र में डकैती जैसा कृत्य बताया गया। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में भी उछाल दर्ज की गई है। शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज में कारोबार फिर से शुरू होने पर अमेरिकी कच्चे तेल की कीमत 6.4 फीसदी बढ़कर 87.88 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गई। अंतरष्ट्रासटर मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत 6.5 फीसदी बढ़कर 96.25 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई।*
*🟣हफ्ते के पहले कारोबारी दिन कच्चे तेल की कीमतों में उछाल*
*दरअसल, ईरान और अमेरिका के बीच गतिरोध के कारण ईंधन लदे टैंकर होमोस के रास्ते गुजर नहीं पा रहे। वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण इस जलमार्ग पर अमेरिका ने भी नाकाबंदी कर रखी है। इससे लगातार तनाव बढ़ रहा है। दो दिनों से अधिक समय से बरकरार उम्मीदों और निराशाओं के बाद सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखी गई।* होमोस र कच्चे तेल की कीमतें घटीं, तनाव बढ़ने पर जहाजों पर गोलीबारी*
*हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को ईरान ने वाणिज्यिक यातायात के लिए होमोस पूरी तरह से खोलने की बात कही थी। इस सकारात्मक पहल के बाद कच्चे तेल की कीमतें 9 फीसदी से अधिक गिरी थीं। हालांकि, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी नौसेना ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी जारी रखेगी तो ईरान की सेना- I आर G C ने होमो को दोबारा बंद करने का एलान कर दिया। शनिवार को तेहरान के इस फैसले के बाद ईरानी रिवोल्य साथ गार्ड (I R G C) ने कई जहाजों पर गोलीबारी भी की। इसमें भारत के भी दो जहाज शामिल रहे, जिस पर विदेश मंत्रालय ने चिंता भी जताई। टकराव बढ़ने के बीच ट्रंप ने एलान किया कि अमेरिका ने नाकाबंदी से बचने की कोशिश कर रहे एक ईरानी-झंडे वाले मालवाहक जहाज को जब्त किया है।*
*🟣चेतावनी नजरअंदाज कर नाकाबंदी का उल्लंघन?*
*ईरानी ध्वज वाले पोत को जब्त किए जाने के संबंध में अमेरिकी सेना की तरफ से जारी बयान के मुताबिक जहाज पर गोलीबारी के बाद उसे जब्त कर लिया गया। अमेरिका के मुताबिक कई बार दी गई चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए जहाज नाकाबंदी रेखा पार कर गया। इस उल्लंघन के बाद सेना ने जहाज को जब्त कर लिया। खास बात ये है कि पिछले सप्ताह ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू करने के बाद अमेरिका ने पहली बार जहाज को जब्त किया है।*
*🟣अमेरिका ने मिसाइल विध्वंसक पोत की मदद से रोका ईरानी जहाज*
*इस संबंध में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि अमेरिकी नौसेना ने मिसाइल विध्वंसक पोत की मदद से ‘टौस्कानाम के जहाज को रोका। नौसेना की कार्रवाई के दौरान जहाज के इंजन रूम को नुकसान हुआ, जिसके बाद ईरानी जहाज को आगे बढ़ने से रोक दिया गया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (C E N T C O M) ने बताया कि जहाज को छह घंटे की अवधि में कई बार नाकाबंदी का उल्लंघन न करने की चेतावनी दी गई थी।*
*🟣पाकिस्तान में प्रस्तावित शांति वार्ता पर सवालिया निशान*
*होरमोस में तनाव के बीच जहाज जब्त किए जाने की इस घटना से चिंता बढ़ने लगी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस घोषणा पर भी सवाल उठ रहे हैं कि अमेरिकी वार्ताकार सोमवार को पाकिस्तान जाएंगे। खबरों के मुताबिक बुधवार को युद्धविराम की समाप्ति से पहले ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान में एक और शांति वार्ता होनी है। हालांकि, तेहरान ने वार्ता का बहिष्कार करने का एलान किया है। ऐसे में दोनों देशों के बीच टकराव जल्द थमने के आसार नहीं दिख रहे हैं।*




