Uncategorized

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले मे 22 अप्रैल को खास माहौल देखने को मिलेगा जब

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले मे 22 अप्रैल को खास माहौल देखने को मिलेगा जब

*छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 22 अप्रैल को खास माहौल देखने को मिलेगा, जब भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ यहां पहुंचेंगे।*

*⏭️छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 22 अप्रैल को खास माहौल देखने को मिलेगा, जब भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ यहां पहुंचेंगे। उनका कार्यक्रम इंद्रावती नदी के किनारे बसे छिंदनार गांव में प्रस्तावित है, जहां वे स्थानीय बच्चों और ग्रामीणों के बीच समय बिताएंगे।*

*⏭️इस दौरे की सबसे खास बात यह होगी कि सचिन खुद बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहेंगे, जिससे कार्यक्रम का महत्व और बढ़ जाता है।*

*⏭️यह पहल सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन के माध्यम से की जा रही है, जो लंबे समय से दंतेवाड़ा जैसे क्षेत्रों में खेल और शिक्षा को बढ़ावा देने का काम कर रही है। खासतौर पर उस समय यह प्रयास शुरू किया गया था, जब बस्तर क्षेत्र नक्सल समस्या से जूझ रहा था। अब हालात बेहतर होने के बाद सचिन का यह दौरा स्थानीय लोगों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।*

*⏭️हाल ही में फाउंडेशन की टीम ने भी छत्तीसगढ़ का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के पास स्थित दूरस्थ गांवों में जाकर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इसके अलावा बिलासपुर के गनियारी स्थित जन स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों से मुलाकात कर जमीनी हकीकत को समझने का प्रयास किया गया*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!