Uncategorized

सी सी एस एच के न्यूरोसर्जन ने 7 साल के बालक को दी नई जिदगी

सी सी एस एच के न्यूरोसर्जन ने 7 साल के बालक को दी नई जिदगी

*🟪⏭️ सीसीएसएच के न्यूरोसर्जन ने 7 साल के बालक को दी नई जिंदगी*

 

*जगदलपुर। बस्तर में अब न्यूरोलॉजी से जुड़ी गंभीर बीमारियों का इलाज स्थानीय स्तर पर ही संभव हो रहा है। डिमरापाल स्थित कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियेलिटी हॉस्पिटल (सीसीएसएच) में पदस्थ न्यूरोसर्जन डॉ. पवन बृज ने 7 साल के एक बालक की सफल ब्रेन एब्सेस सर्जरी कर उसे नया जीवन दिया है।*

 

*कोड़ेनार निवासी 7 वर्षीय राजकुमार मौर्य पिछले 2-3 महीनों से तेज सिरदर्द, बुखार और झटकों से पीड़ित था। गुरुवार देर शाम परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के दौरान उसके दिमाग में मवाद भरे होने का पता चला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल सर्जरी का निर्णय लिया।*

*करीब डेढ़ घंटे चली इस जटिल सर्जरी में बालक के दिमाग से लगभग 40 मिलीलीटर मवाद निकाला गया। एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. जागृति और डॉ. श्रीदेवी की टीम की मदद से ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया गया।*

*सर्जरी के बाद बालक की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, यदि समय रहते ऑपरेशन नहीं किया जाता तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।*

*🩺 डॉक्टर की सलाह:*

 

*डॉ. पवन बृज ने कहा कि बच्चों के कान से मवाद आने की समस्या को कभी नजरअंदाज न करें, क्योंकि यह संक्रमण दिमाग तक फैल सकता है और जानलेवा साबित हो सकता है।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!