सुदूर मांड क्षेत्र मे कांकेर पुलिस का सिविक एक्शन अभियान ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित
सुदूर मांड क्षेत्र मे कांकेर पुलिस का सिविक एक्शन अभियान ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित
🛑*सुदूर माड़ क्षेत्र में कांकेर पुलिस का सिविक एक्शन अभियान, ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित*
*कांकेर* पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के नेतृत्व में कांकेर पुलिस टीम ने सुदूर माड़ क्षेत्र में पहुंचकर विशेष सिविक एक्शन कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम 18 अप्रैल 2026 को जिला कांकेर एवं नारायणपुर की सीमा से लगे ग्राम डोमांज, मुतनतोड़ा, उकाट, बड़ेकोट एवं गेड़ाबेड़ा में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना, विश्वास का वातावरण बनाना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जाना। साथ ही जरूरतमंदों को साड़ी, धोती, चप्पल, गमछा, टी-शर्ट, लोवर, कंबल एवं राशन सामग्री का वितरण कर राहत पहुंचाई गई।




