Uncategorized

थाना अंतर्गत ने किये चोरी के दो आरोपी गिरफतार

थाना अंतर्गत ने किये चोरी के दो आरोपी गिरफतार

🛑*थाना अंतागढ़ ने किये चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार*

 

*अंतागढ़*

 

*अंतागढ़ पुलिस ने सूखा महुआ, किसमिश और मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान और मोटरसाइकिल बरामद की है।*

 

*पुलिस के अनुसार, 16 अप्रैल 2026 को एक प्रार्थी ने थाना अंतागढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पिकअप वाहन में रखी 4 बोरी सूखा महुआ और 1 बोरी हल्की क्वालिटी की किसमिश अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। चोरी से उसे लगभग 8 हजार रुपये का नुकसान हुआ था।*

 

*मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर अंतागढ़ और नारायणपुर जिले से संदेहियों को हिरासत में लिया।*

 

*पूछताछ में आरोपी रामरतन कोर्राम ने सूखा महुआ और किसमिश चोरी की घटना कबूल की। साथ ही उसने थाना अंतागढ़ के अपराध क्रमांक 15/2026 में प्रार्थी अखिलेश चंदेल के घर के पास से चोरी हुई HF Deluxe मोटरसाइकिल चोरी करना भी स्वीकार किया।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!