Uncategorized

राइस मिल हादसा एक की मौत

तखतपुर में खपरी स्थित शिवायम राइस मिल मे

🛑*राइस मिल हादसा… एक की मौत*

 

*तखतपुर में खपरी स्थित शिवायम राइस मिल में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।*

 

*दोपहर करीब ढाई बजे राइस मिल में धान के प्रोडक्शन के लिए टैंक में लोडिंग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान एलिवेटर टैंक का टीन अचानक फट गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर राकेश केवट के सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसा इतना भयावह था कि वह सैकड़ों क्विंटल धान के ढेर में दब गया और करीब एक घंटे से अधिक समय तक वहीं फंसा रहा।*

 

*घटना के दौरान एक अन्य मजदूर भी वहां मौजूद था, जो बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मजदूरों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया।*

 

*हादसे में गंभीर रूप से घायल राकेश केवट को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!