एस डीओ पी ने सोशल मीडिया में की पहल और मासूम को मिला सहारा
एस डीओ पी ने सोशल मीडिया में की पहल और मासूम को मिला सहारा
*🛑SDOP ने सोशल मीडिया में की पहल और मासूम को मिला सहारा*
*इलाज के लिए जुटे लगभग 50 हजार रुपये*
*भानुप्रतापपुर*
*SDOP शेर बहादुर सिंह ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए बालोद जिले के एक घायल मासूम के इलाज के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से आर्थिक सहयोग की अपील की। उनकी अपील पर लोगों ने खुलकर मदद की और लगभग 50 हजार रुपये की राशि एकत्रित हो गई।*
*तीन-चार दिन पूर्व बालोद जिले के डोंडी लोहारा क्षेत्र में एक 4 वर्षीय मासूम पर कुत्ते ने हमला कर दिया था। हमले में बच्चे के चेहरे पर 17 जगह गंभीर घाव हो गए थे। बच्चे को बेहतर इलाज के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके इलाज में काफी खर्च सामने आया।*
*परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। बच्चे के पिता नहीं हैं और उसकी मां ही किसी तरह उसका पालन-पोषण कर रही है। ऐसे में इलाज का खर्च उठाना परिवार के लिए मुश्किल हो गया था।*
*इस संकट की जानकारी जब SDOP शेर बहादुर सिंह को मिली तो उन्होंने तत्काल स्वयं आर्थिक सहयोग तो किया ही और सोशल Media के माध्यम से स्थानीय लोगों से भी मदद की अपील की। उनकी अपील का असर हुआ और लोगों ने उदारता दिखाते हुए करीब 50 हजार रुपये का सहयोग कर दिया।*
*राशि रायपुर पहुंचने के बाद बच्चे का ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने शेर बहादुर सिंह की इस पहल की सराहना करते हुए इसे एक अधिकारी की मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का बेहतर उदाहरण बताया है।*




