दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण पर कड़ा कदम: 50% वर्क फ्रॉम होम लागू, CAQM ने GRAP को किया और सख्त

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने शनिवार को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) में अहम बदलाव किए हैं। नए नियम पहले की तुलना में काफी कठोर हैं और गंभीर प्रदूषण की स्थिति से निपटने के लिए कड़े प्रतिबंधों को शामिल करते हैं।
यह संशोधित GRAP फ्रेमवर्क 21 नवंबर 2025 को अंतिम रूप दिया गया। आयोग ने बताया कि नए प्रावधान वैज्ञानिक आंकड़ों, पिछले वर्षों के अनुभव और विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर तैयार किए गए हैं। नोटिस में कहा गया है कि,
“दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता के और बिगड़ने को रोकने के लिए 21.11.2025 को GRAP को और अधिक कड़ा किया गया है।”
इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने भी हाल ही में प्रदूषण नियंत्रण संबंधी CAQM के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। हवा की गंभीर स्थिति को देखते हुए कई क्षेत्रों में 50% कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम लागू करने जैसे कदम तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
राजधानी में प्रदूषण से राहत के कोई स्पष्ट संकेत नज़र नहीं आने के बीच यह फैसला बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


