
बकावंड/ मोर माटी
ग्राम पंचायत बोरपदर अब और सुरक्षित होने जा रही है। चोरी और सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। गांव के हर चौक-चौराहे पर CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं।
📹 CCTV से क्या होगा फायदा?
- असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा सकेगी।
- सड़क हादसों में सबूत उपलब्ध होंगे।
- अपराधियों में भय का वातावरण बनेगा।
👉 प्रशासन की अपील
- सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें।
- निगरानी व्यवस्था में सहयोग दें।
- चोरी या दुर्घटना की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।




