जवान ने की आत्महत्या
पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनते ही परिसर में हड़कंप

बीजापुर, 30 जुलाई । जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 22वीं वाहिनी में पदस्थ आरक्षक पप्पू यादव ने बुधवार सुबह अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार, आरक्षक पप्पू यादव हाल ही में छुट्टी से लौटे थे। छुट्टी से लौटने के अगले ही दिन उन्होंने अपने सरकारी हथियार से खुद पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनते ही परिसर में हड़कंप मच गया। साथी जवानों ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय थाना नैमेड़ की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक आरक्षक पप्पू यादव बिहार राज्य के भोजपुर जिले के थाना चाल पोखरी अंतर्गत ग्राम ठाकुरी के निवासी थे।
घटना के बाद नैमेड़ थाने में मर्ग कायम कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हुए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जवानों से पूछताछ की जा रही है