क्राइम
बीजापुर में नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़, कमांडर उधम सिंह के मारे जाने की खबर

बीजापुर, जिले के पेद्दागेलूर जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। डीआरजी और सीआरपीएफ कोबरा के जवानों द्वारा चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के साथ आमना-सामना हुआ।
सूत्रों के अनुसार, इस मुठभेड़ में नक्सली कमांडर उधम सिंह के मारे जाने की खबर सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मुठभेड़ स्थल से एक ऑटोमेटिक AK-47 राइफल भी बरामद हुई है।
सुरक्षाबल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं और पूरी तरह सतर्कता बनाए हुए हैं।



