बस्तर

विकास तिवारी ‘रानू’ को 22वाँ रामेश्वरम् हिन्दी पत्रकारिता राष्ट्रीय सम्मान

 

जगदलपुर।
बस्तर की धरती से उपजी निर्भीक, जनपक्षधर और जमीनी पत्रकारिता को एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर सम्मान मिला है। वर्ष 2025 के लिए देश के प्रतिष्ठित रामेश्वरम् हिन्दी पत्रकारिता राष्ट्रीय पुरस्कार से बस्तर के वरिष्ठ पत्रकार विकास तिवारी ‘रानू’ को सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।

यह सम्मान उन्हें हिन्दी पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय, विशिष्ट एवं जनहितकारी योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है। विशेष रूप से बस्तर अंचल, आदिवासी समाज और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर उनकी सशक्त रिपोर्टिंग को निर्णायक समिति ने सराहा है।

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार देश के प्रख्यात पत्रकार एवं समाजसेवी स्वर्गीय रामेश्वरदयाल त्रिपाठी की पुण्य स्मृति में प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। सम्मान स्वरूप विकास तिवारी ‘रानू’ को ₹11,000 की नगद राशि तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

रामेश्वरम् संस्थान, झाँसी (उत्तर प्रदेश) के अध्यक्ष डॉ. सुधांशु त्रिपाठी ने बुधवार, 17 दिसंबर की संध्या को इसकी औपचारिक घोषणा करते हुए बताया कि वर्ष 2025 के लिए गठित निर्णायक समिति ने सर्वसम्मति से विकास तिवारी ‘रानू’ के नाम का चयन किया है।

समिति का मानना है कि उनकी पत्रकारिता न केवल तथ्यों पर आधारित है, बल्कि वह जनसंघर्ष, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की सशक्त आवाज़ भी बनती है। यह सम्मान बस्तर की पत्रकारिता परंपरा के लिए भी गर्व का विषय है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!