बस्तर
नवगठित ग्राम पंचायतों के विकास की राह में रोड़ा, सांसद महेश कश्यप ने लोकसभा में उठाया बड़ा मुद्दा
जगदलपुर। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने लोकसभा में छत्तीसगढ़ की नवगठित ग्राम पंचायतों को योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिलने की गंभीर समस्या को उठाया। उन्होंने बताया कि इन नई पंचायतों का गठन क्षेत्रफल और आबादी को ध्यान में रखते हुए किया गया है, लेकिन केंद्र और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, धरती आबा योजना और 14वें एवं 15वें वित्त आयोग की धनराशि समय पर नहीं मिल पा रही है।
सांसद कश्यप ने सदन में कहा कि यदि नवगठित पंचायतों को योजनाओं से वंचित रखा गया, तो इनके संचालन और विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए और इन पंचायतों को योजनाओं का लाभ सहज और सुचारू रूप से उपलब्ध कराया जाए।




