खेल

सद्भावना क्रिकेट मैच में पुलिस-11 का दबदबा, पत्रकार-11 को 70 रनों से हराया

 

जगदलपुर। गांधी मैदान में खेले गए सद्भावना क्रिकेट मैच में पुलिस-11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पत्रकार-11 को 70 रनों से मात दी। मैच की शुरुआत पुलिस-11 के कप्तान अभिजीत सिंह भदोरिया और पत्रकार-11 के कप्तान धर्मेन्द्र महापात्र के बीच हुए टॉस से हुई। पुलिस-11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित ओवरों में 149 रन बनाए।

टीम की ओर से अभिजीत सिंह भदोरिया, भोज कश्यप, सुनील, लीलाधर राठौर और शिवानंद सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। कप्तान अभिजीत ने 70 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

पत्रकार-11 की ओर से सुनील कश्यप, ताहिर तैय्यब, अशोक नायडू, सुमित सेंगर और कार्तिक पाल ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए कई महत्वपूर्ण विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पत्रकार टीम ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन पुलिस-11 की कसी हुई गेंदबाजी के सामने रनगति को बनाए नहीं रख सके। छह विकेट गंवाकर पूरी टीम सिर्फ 79 रन ही बना सकी।

पुलिस-11 ने 70 रनों की शानदार जीत दर्ज की।
उत्कृष्ट कप्तानी और तूफानी बल्लेबाजी के लिए अभिजीत सिंह भदोरिया ‘मैन ऑफ द मैच’ चुने गए।

मैच के अंत में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आपसी सद्भावना और खेल भावना का परिचय दिया।
बस्तर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने विजेता और उपविजेता टीम को बधाई दी और ऐसे आयोजन को खेल और सौहार्द को बढ़ावा देने वाला बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!