टॉप न्यूज़दुनिया

नक्सलियों ने 17 पन्नो का बुकलेट जारी करते हुए 11 माह में 320 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की

_बुकलेटनक्सलियों ने 17 पन्नो का बुकलेट जारी करते हुए 11 माह में 320 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की

छत्तीसगढ़ जगदलपुर पीएलजीए की 25 वी वर्षगांठ को लेकर नक्सलियों ने 17 पन्नो का बुकलेट जारी करते हुए 11 माह में 320 नक्सलियों के मारे जाने के साथ ही 8 से अधिक सीसी मेम्बरों के मारे जाने का भी नक्सलियों ने बुकलेट में जिक्र किया है, वही 2 से 8 दिसंबर तक नक्सलियो ने द्वारा पीएलजीए वर्षगांठ मनाए जाने की बात भी कही है,  बता दे कि पीएलजीए की 25 वीं वर्षगांठ को देखते हुए नक्सलियों के द्वारा अपनी एक 17 पन्नो की बुकलेट जारी किया है।

फोटो सोशल मीडिया

इस 17 पन्नों की बुकलेट में नक्सलियों ने बताया कि विगत 11 महीनों में 320 नक्सली लड़ाकों के मारे जाने की बात स्वीकार की है, वही फोर्स के हाथों मुठभेड़ों में मारे गए नक्सलियों में 183 पुरुष और 117 महिलाएं शामिल होने की जानकारी भी दी, सबसे बड़ी बात तो यह थी कि नक्सलियों ने बताया कि मारे गए 20 नक्सलियों का विवरण संगठन के पास भी मौजूद नहीं है, जिसके बारे में पतासाजी की जा रही है, की आखिर वे 20 नक्सली कौन है, वही देखा जाए तो सबसे ज्यादा 243 नक्सली दंडकारण्य क्षेत्र में मारे गए है।
जबकि बिहार-झारखंड में इसी अवधि में 22, असम में 1, ओड़िशा में 33, मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र में 7, तेलंगाना में 8 और एओबी में 6 नक्सली माते गए है, नक्सलियो ने यह भी बताया कि महासचिव बसवराजू के अलावा 8 सीसी मेंबरों का नाम नक्सलियों ने बुकलेट में शामिल किया है, वही इस बात को भी बताया कि मारे गए नक्सली 15 राज्य और 25 जिला स्तर की कमेटियों के प्रमुख थे, इन सभी बातों को बताने के साथ ही नक्सलियों की सेंट्रल मिलिटरी कमीशन ने 2 से 8 दिसंबर तक पीएलजीए वर्षगांठ मनाने का आह्वान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!