क्राइम

Jujitsu Player Suicide केस: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोहिणी कलम की मौत में कोच और अधिकारी पर FIR, One Arrested

जांच में उत्पीड़न के संकेत

अंतरराष्ट्रीय जुजित्सु खिलाड़ी रोहिणी कलम की आत्महत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोच विजेंद्र खरसोदिया और मध्य प्रदेश जुजित्सु संघ के उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने तथा एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस ने प्रीतम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि कोच विजेंद्र अब भी फरार है और उनकी तलाश जारी है।


घर पर फांसी लगाकर दी थी जान

पिछले माह रोहिणी ने अपने घर पर फांसी लगाई थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिसके कारण जांच शुरू में मुश्किल रही।
जांच में यह सामने आया कि रोहिणी की अधिकतर बातचीत कोच विजेंद्र और प्रीतम सिंह से होती थी। परिवार ने भी दोनों पर संदेह जताया था और बताया था कि रोहिणी मानसिक तनाव में थी।


बहन का आरोप — “निजी जिंदगी में Over Interference”

रोहिणी की बहन रोशनी कलम ने पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए कहा कि बयान देने के लिए उन पर दबाव डाला गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि कोच और उपाध्यक्ष ने रोहिणी की Personal Life में जरूरत से ज्यादा दखल दिया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हुई।
रोशनी ने मामले की CBI Inquiry की मांग की है।


जांच में उत्पीड़न के संकेत

बीएनपी थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपियों द्वारा रोहिणी को परेशान किए जाने के तथ्य सामने आए हैं।
एक आरोपी जेल भेज दिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!