छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देश

दिल्ली में ‘हिड़मा समर्थक’ नारे — सुरक्षा एजेंसियों में बढ़ी चिंता

जगदलपुर/रायपुर/नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रविवार को इंडिया गेट के पास एक चौंकाने वाली घटना देखने को मिली। वायु प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कुछ युवाओं ने अचानक कुख्यात नक्सली माड़वी हिड़मा के समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए। प्रदर्शनकारियों ने “कितने हिड़मा मारोगे, घर-घर से हिड़मा निकलेगा” और “लाल सलाम” जैसे नारे लगाते हुए हिड़मा के पोस्टर भी लहराए।

स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में लगे सुरक्षाबलों पर प्रदर्शनकारियों ने लाल मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल किया, जिससे कुछ जवान घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 15 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

गौरतलब है कि 18 नवंबर को छत्तीसगढ़–आंध्रप्रदेश सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में मोस्ट वांटेड नक्सली माड़वी हिड़मा ढेर हुआ था। हिड़मा पर 1 करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित था और वह 26 से अधिक बड़ी नक्सली वारदातों का मास्टरमाइंड था।

देश की राजधानी में इस तरह हिड़मा के समर्थन में लगाए गए नारे और पोस्टर राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गए हैं। मामले की जांच को उच्चस्तरीय सतर्कता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!